पेपर मिल में हादसा, मशीन में फंसने से कर्मचारी की मौत

कांगड़ा: संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल प्राइवेट लिमिटेड में शुक्रवार को बड़ा हादसा पेश आया। मशीन में फंसने से एक कर्मचारी की मौत हो गई।

मृतक की पहचान कीर्ति सिंह 50 वर्ष, निवासी गांव कंदेरी, जिला चमोली उत्तराखंड के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी डाडा सीबा राज कुमार और थाना प्रभारी संजय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

डीएसपी राज कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला कि पेपर रोलिंग मशीन में कागज फंस गया था। उसे निकालने के प्रयास के दौरान कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।


Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading