शिमला/पालमपुर: शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने हिमाचल प्रदेश में 6 और 7 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में तेज बारिश के साथ अचानक बाढ़, भूस्खलन, मडस्लाइड और जलभराव का खतरा बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार तेज बारिश से संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, मलबा बहाव और अचानक बाढ़ आ सकती है। सड़कों पर फिसलन, कम दृश्यता और ट्रैफिक रुकावट की भी आशंका है।
आपदा प्रबंधन की एडवाइजरी:
1. भूस्खलन वाले रास्तों और पहाड़ी सड़कों पर गैर-जरूरी यात्रा टालें
2. उफान पर नदियों, झरनों और निचले इलाकों में न जाएं
3. तेज बारिश में तैराकी और नौकायन बिल्कुल न करें
4. मौसम की आधिकारिक अपडेट लेते रहें और प्रशासन के निर्देश मानें
8 जुलाई को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
जून रहा सूखा: मौसम रिपोर्ट के मुताबिक जून 2026 में हिमाचल में सामान्य 101.1 mm के मुकाबले सिर्फ 64.9 mm बारिश हुई। 36% कमी के साथ ये 1901 के बाद 44वां सबसे सूखा जून रहा। अब वही बारिश 2 दिन में बरसने वाली है।
Discover more from Awaz E Bharat
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Leave a Reply