जयसिंहपुर (तिनबड़ – पड़मन) के प्रिंस डोगरा का निधन, पिता का बेटे को डॉक्टर बनाने का सपना रह गया अधूरा। बेटे को सेहरा बांधकर दी अंतिम विदाई।

तिनबड़ (रविन्द्र कोली): शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (SKUAST) जम्मू आर एसपुरा हादसे ने हिमाचल के जयसिंहपुर (तिनबड़ – पड़मन) का बेटा छीन लिया। BVSc के छात्र प्रिंस डोगरा (उम्र 24 वर्ष), गांव पड़मन, डाकघर कच्छेड़ा, तहसील जयसिंहपुर, ने शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे GMC जम्मू में अंतिम सांस ली।

22-23 जून की रात आर एसपुरा जम्मू के बग्गा मढ़ में बाइक-रेहड़ी की टक्कर में प्रिंस समेत 4 छात्र घायल हुए थे। साथी अभिमन्यु सिंह परमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रिंस लगभग 12 दिन तक GMC जम्मू में भर्ती रहे, पर जिंदगी की जंग हार गए।

आज प्रिंस डोगरा को उनके पैतृक गांव पड़मन में सेहरा बांधकर अंतिम विदाई दी गई। मोक्षधाम शांतिवन डोडनबल्ली में प्रिंस डोगरा का अंतिम संस्कार किया गया। जहां सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से प्रिंस को अंतिम विदाई दी।

प्रिंस के पिता दिहाड़ी मजदूरी कर बेटे को डॉक्टर बनाने का सपना देख रहे थे। माता गृहणी हैं। ग्रेजुएट बहन और 75+ दादा-दादी बिलख रहे हैं। डिग्री पूरी होने के लिए बस कुछ समय ही बाकी था। क्षेत्र में शोक की लहर है।


Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading