आंगनबाड़ी में नौकरी का मौका! लंबागांव की किन पंचायतों में निकली वैकेंसी? पूरी लिस्ट यहाँ देखें, जानेें पूरी प्रक्रिया

आंगनबाड़ी जॉब्स

बाल विकास परियोजना अधिकारी, लंबागांव द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक महिला अभ्यर्थियों के लिए पात्रता, चयन प्रक्रिया, अंक विभाजन, आवश्यक दस्तावेज और महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं।

 

 

 

 

 

 विकास खंड लंबागाँव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद

 

पंचायत        आंगनबाड़ी केंद्र (जहाँ पद रिक्त है) 

  1. लंबागांव      दसलू
  2. हरोट           हरोट-2
  3. बड़             मरेरा गुजरेड़ा
  4. वरडा़म        बारी
  5.  मोलग        अपर मोलग
  6. टम्बर          बरोटा
  7. बागकुलजां    टिकरी-2
  8. बीजापुर        गोपालपुर

 

——————————-

खंड लंबागाँव में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की सूची

 

       पंचायत     आंगनबाड़ी केंद्र का नाम

 

  1. सरी          सरी
  2.  गंदड़         मरेरा
  3. मैला         मैला-2
  4. संघोल        संघोल
  5. जयसिंहपुर  कच्छाल जगियां
  6. जयसिंहपुर     जयसिंहपुर
  7. जालग         गदियाड़ा-2
  8. कोसरी        पट पठानिया
  9. जलेट          जुल्लाहपट
  10. बड़             बरालू
  11. द्रमण          सलडी़ गुजरेड़ा
  12. मुंगल           नागपुरी
  13. बालकरूपी     गुब्बर
  14. सोल वनेहड़   सोल वनेहड़
  15. भगेतर            पान्ट-2
  16. जंगल               वीड
  17. कोटलू            कोटलू
  18. गंदड़               फल्ला
  19. वरडा़म              बारी
  20. बागकुलजां       कुटाहण
  21. आलमपुर        भदराल मु०
  22. बीजापुर        गोपालपुर
  23. जलेट             संद्रोआ
  24. मझेड़ा             कच्छेडा़
  25. टम्बर                 झमूंह
  26. कोटलू             तरेला चोहला
  27. पपलाह                सियारा
  28. कोटलू                 भटवारा
  29. कोसरी               डगरूही
  30. बंदाहु                 बल्ली

 

————-

 

 

कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता)

 

  • केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं।

(अभ्यर्थी उसी आंगनबाड़ी केंद्र के फीडर एरिया/संबंधित क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए, जहां रिक्त पद है।)

 

  • शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं (जमा दो) अथवा समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

 

  • आयु: अभ्यर्थी की आयु आवेदन की अंतिम तिथि तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

 

  •  वार्षिक आय : परिवार की वार्षिक आय ₹50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार/तहसीलदार/कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी होना चाहिए।

 

——————-

 

चयन प्रक्रिया (कुल 25 अंक) 

 

1. शैक्षणिक योग्यता – अधिकतम 10 अंक

12वीं में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर – 7 अंक

स्नातक – 2 अंक

स्नातकोत्तर या उससे ऊपर – 1 अंक

 

2. अनुभव – अधिकतम 3 अंक

यदि अभ्यर्थी ने एक ही पंचायत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बाल सेविका, बालवाड़ी शिक्षक, सिलाई शिक्षिका, नर्सरी शिक्षक या ईसीसीई (ECCE) के शिशु पालक के रूप में 10 महीने तक कार्य किया हो, तो अनुभव के प्रत्येक वर्ष के लिए एक अंक तथा अधिकतम 3 अंक दिए जाएंगे।

 

 

3. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग2 अंक

 

4. विशेष श्रेणी – 3 अंक

निम्न श्रेणी की महिलाओं को अधिकतम 3 अंक दिए जाएंगे—

नारी सेवा सदन की प्रवासी महिला

बालिका आश्रम की कन्या

अनाथ

विधवा

निराश्रित महिला

तलाकशुदा/विवाहित महिला जिसका पति पिछले सात वर्षों से लापता हो

पति द्वारा परित्यक्त महिला जो अपने माता-पिता के पास रह रही हो

एकल नारी

 

 

5. बिना पुत्र वाले परिवार – 2 अंक

 

बिना पुत्र वाली दो बेटियों वाले परिवार की अविवाहित लड़की को 2 अंक।

अथवा

बिना पुत्र वाली दो बेटियों वाली विवाहित महिला को 2 अंक।

 

 

6. व्यक्तिगत साक्षात्कार – 3 अंक

 

 

—————

चयन समिति

 

भर्ती के लिए गठित समिति में शामिल होंगे—

संबंधित उपमंडलाधिकारी (नागरिक) – अध्यक्ष

संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) – सदस्य

तहसील कल्याण अधिकारी/सांख्यिकी सहायक – सदस्य

 

—————–

 

महत्वपूर्ण तिथियां

 

आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2026

साक्षात्कार: 13 अगस्त 2026, प्रातः 10 बजे

साक्षात्कार का स्थान: उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कार्यालय, जयसिंहपुर

————————

 

 

आवेदन कैसे करें:-

 

प्रार्थी अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी लंबागांव के कार्यालय मे सभी वांछित प्रमाण पत्रों की राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित छायाप्रतियों सहित कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

 

———————

 

साक्षात्कार के समय आवश्यक दस्तावेज

 

साक्षात्कार के समय निम्न प्रमाण पत्र/दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:-

 

  • 12वीं एवं उच्च शिक्षा के शैक्षणिक प्रमाण पत्र,

 

  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति/अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र संबंधित तहसीलदार या सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो।,

 

 

  • विधवा/तलाकशुदा/निराश्रित आदि का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),
  • आय प्रमाण पत्र,
  • संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र का स्थायी निवासी होने एवं सर्वे रजिस्टर में नाम दर्ज होने का प्रमाण।

 

—————

 

महत्वपूर्ण शर्त

अधिक जानकारी के लिए संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, वृत पर्यवेक्षक या बाल विकास परियोजना अधिकारी, लंबागांव कार्यालय से कार्यालय समय में संपर्क किया जा सकता है।


Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading