बैजनाथ: बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के चढ़ियार के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लोक निर्माण विभाग के उप मंडल की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही दरूग में कनिष्ठ अभियंता JE कार्यालय भी खोला जाएगा।

इस निर्णय से क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आएगी और लोगों को विभागीय सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा। लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए अब पालमपुर या बैजनाथ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल ने कहा कि यह जनता से किए गए एक और वादे को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। कांग्रेस एससी सैल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू ने कहा कि विधायक किशोरी लाल क्षेत्र की जनता से किए गए वादों को लगातार पूरा कर रहे हैं। उन्होंने इसे चढ़ियार क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक निर्णय करार देते हुए मुख्यमंत्री और विधायक का धन्यवाद किया।
Discover more from Awaz E Bharat
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

