बैजनाथ की बहू सुनीता देवी ने NET-JRF और HPU में पीएचडी प्रवेश कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

बैजनाथ (पीआर न्यूज): सीमित संसाधनों और पारिवारिक जिम्मेदारियों को मात देकर संघर्ष की मिसाल पेश करने वाली बैजनाथ विधानसभा के गांव उस्तेहड की बहू सुनीता देवी पत्नी अतुल चौहान ने एक बार फिर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
दोहरी सफलता: सुनीता देवी ने यूजीसी नेट JRF परीक्षा दिसम्बर 2025 में सफलता हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में पीएचडी प्रवेश परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है। संघर्ष से सफलता तक का सफर: उस्तेहड निवासी सुनीता देवी ने कक्षा 1 से लेकर एमकॉम तक की पूरी शिक्षा सरकारी स्कूल और कॉलेजों से प्राप्त की है। उनके पिता एक कार चालक हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। एमकॉम के बाद उन्होंने बैजनाथ के गोयल बुक डिपो में अकाउंटेंट के रूप में काम भी किया। जनवरी 2019 में उनका विवाह हुआ। विवाह के बाद ससुर पृथ्वी चंद ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें घर में खाली न बैठने दिया। उन्होंने न सिर्फ प्रोत्साहित किया बल्कि खुद सुनीता का B.Ed में प्रवेश भी करवाया।

8 साल बाद फिर से उड़ान: B.Ed के बाद 2023 में उन्होंने UGC-NET की तैयारी शुरू की। नौकरी, शादी और घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच लगभग 8 साल के अंतराल के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। दिसम्बर 2025 में JRF सहित NET पास करके उन्होंने साबित कर दिया कि अगर इरादा पक्का हो तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।

सफलता का श्रेय: सुनीता देवी ने इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता, पति अतुल, सास-ससुर और विशेषकर ससुर पृथ्वी चंद को दिया है, जिनकी सोच “बेटी-बहू को भी कुछ बनना चाहिए” आज उनके लिए प्रेरणा बनी। उस्तेहड गांव और पूरे बैजनाथ क्षेत्र के लिए सुनीता देवी की यह उपलब्धि लाखों बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

टीम पीआर न्यूज एवं क्षेत्रवासियों की ओर से सुनीता देवी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं🎉


Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading