“मजदूर हित सर्वोपरि, कल्याण बोर्ड की सुविधाएं बहाल करना प्राथमिकता” – अनुराग शर्मा

इंटक प्रतिनिधिमंडल से मिले सांसद, CM से मिलवाने का आश्वासन

पालमपुर। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता भवन एवं सन्निर्माण कल्याण बोर्ड की बंद हुई सुविधाओं को बहाल करना है। “मजदूर हित सर्वोपरि है, सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध है” – सांसद ने ये बात रविवार को पालमपुर में कही। जिला इंटक अध्यक्ष संजय सैनी की अध्यक्षता में प्रदेश इंटक का प्रतिनिधिमंडल सांसद अनुराग शर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को पहले दी जा रही शिक्षा सहायता, चिकित्सा सहायता, विवाह सहायता, मातृत्व लाभ और आवासीय सहयोग जैसी योजनाओं को फिर से शुरू करने की मांग उठाई।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भवन निर्माण से जुड़े असंगठित मजदूर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन कई श्रमिक आज भी कल्याण योजनाओं से वंचित हैं। सांसद अनुराग शर्मा ने मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि इस विषय को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने जल्द ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से इंटक प्रतिनिधिमंडल की भेंट करवाने का आश्वासन भी दिया।

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। कल्याण बोर्ड की सुविधाएं बहाल कर पात्र मजदूरों तक लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इंटक प्रतिनिधिमंडल ने सांसद का आभार जताया। इस अवसर पर प्रदेश इंटक उपाध्यक्ष धर्म सिंह सहगल, कोशाध्यक्ष जगदीश चंद, जिला कांगड़ा इंटक उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading