Awaz E Bharat

24/7 News ! Himachal & National

पूर्व मंत्री एवं सांसद किशन कपूर का निधन, पीजीआई चंडीगढ़ में ली अंतिम सांस

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व सांसद व मंत्री किशन कपूर का पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया। वह ब्रेन हेमरेज के चलते पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। किशन कपूर 73 वर्ष के थे और पिछले काफी समय से बीमार थे।
उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव धर्मशाला में होगा। किशन कपूर का जन्म गांव खनियारा में 25 जून 1951 को पिता हरि राम और माता गुलाबो देवी के घर हुआ। उनकी विवाह रेखा कपूर के साथ हुआ जो वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर सेवारत हैं। उनके दो बच्चे हैं, बेटे का नाम शाश्वत कपूर और बेटी का नाम प्रगति कपूर है। किशन कपूर की शिक्षा खनियारा और धर्मशाला में हुई थी। किशन कपूर तीन बार राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। एक बार लोकसभा सांसद रहे। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ते रहे और पांच बार विधायक रहे। उनके निधन से विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दाैड़ गई है।

भाजपा परिवार ने एक बड़े नेता को खोया: जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया में जारी पोस्ट में कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व सांसद किशन कपूर के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। भाजपा परिवार ने एक बड़े नेता को खोया है, इस क्षति की भरपाई असंभव है। किशन जी ने बतौर मंत्री प्रदेश के विकास एवं जनता के कल्याण के लिए अहम भूमिका निभाई है, उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें तथा शोकग्रस्त परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading