Awaz E Bharat

24/7 News ! Himachal & National

PANCHRUKHI: 9 लाख के गहने चोरी कर 15 हजार में बेचे, 2 सगे भाइयों समेत 3 गिरफ्तार

पंचरुखी: कांगड़ा जिला के तहत पुलिस थाना पंचरुखी के अंतर्गत भरवाना पंचायत के गांव भुआणा में हुई करीब 9 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। मामले में 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 2 सगे भाई शामिल हैं।

क्या था पूरा मामला: सोमवार रात भुआणा निवासी श्रवण कुमार के घर में चोरी हुई थी। घर के सदस्य बैजनाथ में एक समारोह में गए हुए थे। चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने चुरा लिए थे।

गिरफ्तार आरोपी: पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बैजनाथ से गुरदीप सिंह, कालू राम और बॉबी कुमार को पकड़ा।
– गुरदीप सिंह और कालू राम आपस में सगे भाई हैं
– तीनों बैजनाथ में बिनवा खड्ड के पास रेलवे पुल के नीचे झुग्गियों में रहते हैं
– तीनों अन्य राज्यों से संबंधित हैं और पिछले करीब 40 वर्षों से बैजनाथ क्षेत्र में रह रहे हैं
– इनके खिलाफ बैजनाथ और जोगिंद्रनगर थाना में पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम: पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी दिन में दिहाड़ी मजदूरी करते थे। वहीं मंगलवार और शनिवार को भगवान के वेश यानी बहुरूपिया बनकर गांव-गांव जाकर रैकी करते थे और रात को चोरी करते थे। पहले उन्होंने नागटा पंचायत में एक घर में हाथ मारा लेकिन कुछ नहीं मिला। फिर भुआणा में 9 लाख के गहने चुराए। इसके बाद लम्लेहड़ के मट्ट गांव में चोरी की योजना थी, लेकिन लोगों के जाग जाने से भाग निकले।

15 हजार में बेचे 9 लाख के गहने: आरोपियों ने कबूल किया कि चोरी के गहने उन्होंने बैजनाथ के एक व्यक्ति को सिर्फ 15,000 रुपए में बेच दिए। तीनों ने 5-5 हजार आपस में बांट लिए। पुलिस अब गहने खरीदने वाले की तलाश कर रही है।

पंचरुखी थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण ने बताया कि तीनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगी जाएगी। चोरी का सामान बरामद करने और अन्य संलिप्त लोगों की जांच जारी है।


Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading