Awaz E Bharat

24/7 News ! Himachal & National

ड्यूटी से लौटते समय खाई में गिरी पटवारी की कार, मौत से परिवार में कोहराम

Pragpur Patwari Accident रक्कड़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए, फॉरेंसिक टीम ने किए साक्ष्य एकत्र

परागपुर/कांगड़ा:हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के परागपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में राजस्व विभाग के पटवारी की मौत हो गई। ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे पटवारी की कार अनियंत्रित होकर 15 से 20 फुट गहरी खाई में जा गिरी। मंगलवार सुबह शव बरामद होने के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा है।

सोमवार से थे लापता
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सेहरी गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र बलदेव सिंह के रूप में हुई है। वह गरली में राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर तैनात थे। परिजनों ने बताया कि सोमवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद प्रदीप घर नहीं पहुंचे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब उनसे संपर्क नहीं हो पाया तो परिजनों ने इसकी सूचना रक्कड़ पुलिस को दी।

खाई में मिली कार, अंदर मिला शव
सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत सर्च अभियान शुरू किया। मंगलवार सुबह मुहीं-गरली लिंक रोड पर पुलिस को प्रदीप की कार खाई में गिरी हुई मिली। कार के अंदर प्रदीप कुमार मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फॉरेंसिक टीम ने किया निरीक्षण
मामले की गंभीरता को देखते हुए धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा है। गांव में भी शोक की लहर है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरसात के मौसम में लिंक रोडों पर हादसों की बढ़ती घटनाओं को लेकर स्थानीय लोग चिंतित हैं।


Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading