Awaz E Bharat

24/7 News ! Himachal & National

Poco F7 5G स्मार्टफोन 7550 mAh की बैटरी के साथ भारत में लांच, जानें फीचर और कीमत

Poco F7 5G स्मार्टफोन 7550 mAh की बैटरी के साथ भारत में लांच, आईए जानें इसकी कीमत और फीचर के बारे में

नई दिल्ली। Poco मोबाइल कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Poco F7 5G को लांच कर दिया है। भारत में लांच हुए इस फोन में 7550 mAh की बड़ी बैटरी है। इसके अलावा फोन में 50MP का मेन कैमरा जबकि 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Poco F7 5G की कीमत की बात करें तो इसके 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपए और वहीं 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपए है। यह फोन भारत में फ्रॉस्ट व्हाइट, साइबर सिल्वर एडिशन और फैंटम ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इस फोन की बिक्री 1 जुलाई से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए होगी। poco-f7-5g-launched-in-india-with-7550mah-battery-know-the-price-and-features

इस मोबाइल के फीचर्स की बात करें तो Poco F7 5G में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,280×2,772 पिक्सल और रिफ्रेश 120Hz रेट है। डिस्प्ले 2,560Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,840Hz PWM डिमिंग रेट के साथ 3,200 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। यह कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन के भारतीय वर्जन में 7,550mAh की बैटरी और ग्लोबल वर्जन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Poco F7 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2.0पर काम करता है। Poco ने फोन के लिए 3 साल से ज्यादा एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है। F7 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 चिपसेट दिया गया है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो F7 5G के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा है। यह कई AI फीचर्स का सपोर्ट करता है, जिसमें Google Gemini और Circle to Search शामिल हैं, साथ ही AI नोट्स, AI इंटरप्रेटर, AI इमेज एन्हांसमेंट, AI इमेज एक्सपेंशन समेत काफी टूल का भी सपोर्ट करता है। ज्यादा जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट पर विजिट करें।


Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading