तिनबड़ (रविन्द्र कोली): पुलिस थाना पंचरुखी के अंतर्गत कैलाशपुर से पंचरुखी की ओर वाया मछुई जा रही एक कार शनिवार शाम करीब 5 बजे अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सड़क पर दो-तीन पलटे खाने के बाद झाड़ियों में फंस गई।

Car Accident
हादसे के समय कार में 2 लोग सवार थे। उनकी पहचान करमचंद (75 वर्ष) और प्रीतम मेहरा (65 वर्ष) निवासी कैलाशपुर के रूप में हुई है। दोनों ही गांव कैलाशपुर के निवासी हैं और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। ये पंचरुखी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

Car Accident
दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दोनों को सिविल अस्पताल पालमपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने करमचंद (75 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रीतम मेहरा (65 वर्ष) की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, टांडा रेफर कर दिया गया।

Kailashpur
घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान मंजू देवी, वार्ड सदस्य सपना देवी तथा समिति सदस्य राजिंद्र पाल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Awaz E Bharat
Subscribe to get the latest posts sent to your email.






Leave a Reply