Awaz E Bharat

24/7 News ! Himachal & National

Budget 2025 – क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता? आइए जानते है पूरा अपडेट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए आम जनता को भारी राहत दी है। बजट में जीवन रक्षक दवाओं और कैंसर की दवाओं को सस्ता करने का ऐलान किया गया, इन दवाओं पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कटौती की गई है, जिससे मरीजों को इलाज के खर्च में कमी का लाभ प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त, इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिलेगी। LED और LCD टीवी सस्ते होंगे क्योंकि इन पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को घटाया गया है। इससे उपभोक्ताओं को उन्नत तकनीक के साथ सस्ते इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खरीदने का मौका मिलेगा।

इलेक्ट्रिक व्हीकल और मोबाइल की बैटरियों को भी बजट में सस्ता करने की घोषणा की गई है। इसके तहत लिथियम आयन बैट्री पर कस्टम ड्यूटी में कमी की गई है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों को और किफायती बनाने में मदद मिलेगी। यह कदम हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और ई-मोबिलिटी सेक्टर को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

  • बुनकरों के बुने कपड़े सस्ते होंगे और चमड़े से बने सामान सस्ते होंगे। जबकि समुद्री उत्पाद पर कस्टम ड्यूटी 30 से घटाकर 5 प्रतिशत की गई।
  • फ्रोजन फिश पेस्ट पर भी कस्टम ड्यूटी 15 से घटाकर 5 कर दी गई है।

आइए जानते हैं क्या-क्या हुआ सस्ता?

– 36 कैंसर दवाएं
– मेडिकल उपकरण
– LED सस्ती
– भारत में बने कपड़े
– मोबाइल फोन बैटरी
– 82 सामानों से सेस हटा
– लेदर जैकेट
– जूते
– बेल्ट
– पर्स
– ईवी वाहन
– LCD
– LED टीवी
– हैंडलूम कपड़े

आइए जानते हैं क्या क्या हुआ महंगा

बजट में इंटरेक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10 परसेंट से बढ़ाकर 20 परसेंट किया गया। इसी के साथ बजट में बच्चों और बड़ों से जुड़ी कुछ चीजों के महंगे होने का अनुमान है। दरअसल, बजट से एक दिन पहले पेश हुए आर्थिक सर्वेक्षण में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड (यूपीएफ) की बढ़ती खपत पर चिंता जताई गई।


Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

One comment
Maruti Suzuki Fronx: एक stylish और किफायती SUV का पूरा review - Awaz E Bharat

[…] Maruti Suzuki Fronx उन लोगों के लिए एक perfect choice है जो एक stylish, feature-rich, और किफायती SUV की तलाश में हैं। इसका bold design, modern features, और बेहतरीन milage इसे एक complete package बनाते हैं। अगर आपका budget 8-13 लाख रुपये के बीच है, तो Maruti Suzuki Fronx आपके लिए एक बेहतरीन option हो सकती है। निष्कर्ष: Maruti Suzuki Fronx ने भारतीय बाजार में अपनी एक खास पहचान बनाई है। यह उन लोगों के लिए एक आदर्श कार है जो style, performance, और किफायती कीमत का combination चाहते हैं। अगर आप एक नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Maruti Suzuki Fronx को जरूर consider करें। Read Also: Budget 2025 – क्या हुआ महंगा और क्या हुआ सस्ता… […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading