हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2026 के तहत कुल 734 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें 491 पद पुरुष कांस्टेबल तथा 243 पद महिला कांस्टेबल के लिए निर्धारित हैं।

आयोग के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई 2026 से 6 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
वेतनमान
चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-3 के तहत 20,200 रुपये से 64,000 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता
पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं तथा 10+2 (बारहवीं) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। निर्धारित तिथि तक शैक्षणिक योग्यता पूरी होना अनिवार्य रहेगा। हिमाचल प्रदेश के आरक्षित वर्गों का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को बोनाफाइड हिमाचली से संबंधित नियमों को भी पूरा करना होगा।
चयन प्रक्रिया में होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
लिखित परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा, जिसमें दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद के माध्यम से शारीरिक क्षमता का आकलन किया जाएगा।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए
1500 मीटर दौड़ : 5 मिनट 30 सेकंड में
100 मीटर दौड़ : 14 सेकंड में
ऊंची कूद : 1.35 मीटर (अधिकतम तीन प्रयास)
लंबी कूद : 4 मीटर (अधिकतम तीन प्रयास)
महिला अभ्यर्थियों के लिए
800 मीटर दौड़ : 3 मिनट 45 सेकंड में
100 मीटर दौड़ : 17 सेकंड में
ऊंची कूद : 1.10 मीटर (अधिकतम तीन प्रयास)
लंबी कूद : 3 मीटर (अधिकतम तीन प्रयास)
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 10 जुलाई 2026 (रात्रि 12:01 बजे)
आवेदन की अंतिम तिथि: 6 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59 बजे)
आयोग की ओर से विस्तृत भर्ती अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी, जिसमें आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।
Discover more from Awaz E Bharat
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




Leave a Reply