Awaz E Bharat

24/7 News ! Himachal & National

अब 12 लाख वेतन तक नहीं लगेगा टैक्स, मिडिल क्लास को दी बड़ी राहत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आज आम बजट पेश किया, उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में लगातार आठवीं बार बजट पेश किया। आज के इस बजट में उन्होंने मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी है। इसी के साथ कई वस्तुओं के दाम भी कम किए हैं जिसके लिए सरकार ने कस्टम ड्यूटी कम करने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा “मैं कर दर संरचनाओं को इस प्रकार संशोधित करने का प्रस्ताव करती हूँ: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा नए इनकम टैक्स स्ट्रक्चर भी एलान किया गया।  जो इस प्रकार है:-
0 से 4 लाख रुपए तक – शून्य टैक्स
4 से 8 लाख रुपए तक – 5%
8 से 12 लाख रुपए तक – 10%
12 से 16 लाख रुपए तक – 15%
16 से 20 लाख रुपए तक – 20%
20 से 24 लाख रुपए तक – 25%
24 लाख रुपए से अधिक पर- 30%
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “पूंजीगत लाभ जैसी विशेष दर आय के अलावा ₹12 लाख तक की सामान्य आय वाले करदाताओं को स्लैब दर में कमी के कारण लाभ के अलावा कर छूट इस तरह से प्रदान की जा रही है कि उन्हें कोई कर देय नहीं है।

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading