Awaz E Bharat

24/7 News ! Himachal & National

कनाडा में पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों को मिली चेतावनी, घर पर हुई फायरिंग, एक गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

Punjabi Singer Prem Dhillon House Firing कनाडा में पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के घर पर फायरिंग की वारदात सामने आई है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह फायरिंग कल हुई थी। हालांकि फायरिंग में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस हमले की जिम्मेदारी जेंटा खरड़ ने ली है, जो जयपाल भुल्लर गैंग से सम्बन्धित है और वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला का करीबी माना जाता है।

जेंटा खरड़ ने अपनी एक वायरल पोस्ट में इस घटना की जिम्मेदारी ले ली है। इस पोस्ट में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में बढ़ते दबदबे और सिद्धू मूसेवाला, जग्गू भगवानपुरिया जैसे नामों का भी उल्लेख किया गया है। जेंटा ने प्रेम ढिल्लो को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह नहीं सुधरे तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जेंटा ने पोस्ट में कहा है कि प्रेम ढिल्लों ने सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उसे धोखा दिया था। उसने मूसेवाला को डराने धमकाने के लिए जग्गू भगवानपुरिया के गिरोह से संपर्क किया था। जेंटा ने ये भी कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में ढिल्लों का शो रद्द करवाने के पीछे भी उसके गिरोह का ही हाथ था। जेंटा ने आने वाले समय में सिंगर प्रेम ढिल्लों के ऊपर हमले की चेतावनी दी है। आपको बता दें कि प्रेम ढिल्लों का पूरा नाम प्रेमजीत सिंह ढिल्लों है और उनका जन्म अमृतसर में हुआ था। उन्हें सन् 2019 में सिद्धू मूसेवाला के गाने बूट कट से प्रसिद्धी मिली। गौरतलब है कि इससे पहले भी कनाडा में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इस मामले में कनाडा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के चलते कलाकारों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ती ही जा रही हैं। यह गंभीर चिंता का विषय है।


Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading