Awaz E Bharat

24/7 News ! Himachal & National

चढ़ियार से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गए श्रद्धालुओं की बस का हुआ एक्सीडेंट, घायलों की लिस्ट

Kumbh snanThe bus of devotees who went to take bath in Maha Kumbh from Chadiyar met with an accident

चढ़ियार: प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग गंभीर घायल हैं. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शनिवार सुबह करीब 6 बजे का बताया जा रहा है। हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हुए इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर भारी जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 128 के पास शनिवार सुबह बालू से लदे ट्रक से हिमाचल प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर गाड़ी टकरा गई। टेंपो ट्रैवलर में हिमाचल प्रदेश के चढ़ियार के तहत गांव डोली के श्रद्धालु थे, जो प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करके वापस अपने घर लौट रहे थे। हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई. दो की हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाकी 8 घायलों का इलाज राठ में ही कराया जा रहा है। सभी श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना बैजनाथ के तहत गांव चड़ियार डोली के रहने वाले हैं। इस हादसे में टेंपो ट्रैवलर बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। मौके पर ही दो श्रद्धालुओं 60 वर्षीय निर्मला उर्फ गुड्डी देवी पत्नी प्रीतम राणा और 55 वर्षीय सुरेंद्र राणा की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा 62 वर्षीय सुदर्शन, 45 वर्षीय विपुल शर्मा, 50 वर्षीय जीवना देवी, 60 वर्षीय सुदेश कुमारी पत्नी राजेंद्र शर्मा, 65 वर्षीय सुनील कुमारी पत्नी वख्तावल, 56 वर्षीय कुसुम लता पत्नी अनिल, 60 वर्षीय चंदी पत्नी स्व. स्वरूप राणा, 50 वर्षीय अंजूबाला पत्नी सुरेंद्र राणा, 43 वर्षीय अंजना कुमारी पत्नी अनिल शर्मा, 55 वर्षीय रक्षा देवी पत्नी अर्जुन राणा, 68 वर्षीय शीलारानी पत्नी अशोक कुमार और 65 वर्षीय तंबो देवी पत्नी शांतिस्वरूप शर्मा घायल हो गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में शीला रानी और तंबो देवी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है। हादसा ड्राईवर को झपकी लगने की वजह से हुआ बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना राठ पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को तुरंत राठ सीएचसी लाया गया।

एसडीएम राठ अभिमन्यु कुमार ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर में चालक सहित 13 लोग सवार थे। हादसे में दो की मौत हो गई है। 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है। एक्सीडेंट की सूचना परिजनों को भी दी गई है।

पूर्व विधायक व भाजपा नेता मुल्खराज प्रेमी ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के चढ़ियार खास पंचायत के सुरेंद्र राणा व निर्मला देवी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि चढ़ियार गांव के श्रद्धालुओं को प्रयागराज कुंभ स्नान से लौटते हुए यह दुखद घटना हुई।भाजपा नेता ने कहा कि दुर्घटना में कई यात्रियों को गहरी चोटें भी आई है। मुल्खराज प्रेमी ने इस दुखद घटना के मृत व्यक्तियों के परिजनों से गहरी संवेदना, तथा घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना ईश्वर से की है।

वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी कहा कि प्रयागराज के महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि इस घटना में कांगड़ा जिले की तहसील बैजनाथ के गांव छोटी डॉली के दो श्रद्धालुओं का दुखद निधन हुआ है और कई अन्य श्रद्धालु घायल हुए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश सरकार के साथ निरंतर संपर्क में है और घायलों का उपचार निकटतम अस्पताल में चल रहा है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वह दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।


Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading