Awaz E Bharat

24/7 News ! Himachal & National

Canada Election News: कनाडा में चुनाव का एलान, 28 अप्रैल को होगी वोटिंग

Canada Election 2025: कनाडा के नवनियुक्त प्रधानमंत्री मार्क कार्नी (Mark Carney) ने देश में 28 अप्रैल को चुनाव कराने की घोषणा की है। उनका यह फैसला उस समय आया है, जब ट्रंप द्वारा लगातार कनाडा पर टैरिफ लगाने की धमकी दी जा रही है। कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उत्पन्न खतरे से निपटने के लिए हमें एक मजबूत जनादेश की जरूरत है। मार्क कार्नी के बयान से साफ झलक रहा है कि अमेरिका और कनाडा के बीच संबंध किस हद तक खराब हो चुके हैं। अमेरिका और कनाडा दोनों देश कुछ समय पहले तक पुराने सहयोगी और प्रमुख व्यापारिक साझेदार हुआ करते थे। लेकिन हाल में ही डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की धमकी दी है जिससे यह माना जा रहा है कि ट्रंप की इस धमकी के बाद दोनों देशों के बीच संबंध खराब हुए हैं। जानकारी के मुताबिक एक पीसी के दौरान कनाडा के पीएम ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की अनुसचित कार्रवाइयों और हमारी संप्रभुता के प्रति उनकी धमकियों के कारण हम अपने जीवन के सबसे बड़े संकट का सामना कर रहे हैं। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने कहा कि मैंने गवर्नर जनरल से संसद को भंग करने और 28 अप्रैल को चुनाव कराने का अनुरोध किया जिस पर उन्होंने इस पर सहमति व्यक्त की है। हालांकि 14 मार्च को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद कार्नी ने कहा था कि वह ट्रंप के साथ काम करने के इच्छुक हैं और उनका सम्मान करते हैं। हालांकि, रविवार को उन्होंने अधिक आक्रामक रुख अपना लिया। हम आपको बताते चलें कि कनाडा में इस साल 20 अक्टूबर को आम चुनाव होने थे। जबकि, इससे पहले ही कनाडा के नए प्रधानमंत्री ने देश में आम चुनाव की घोषण कर दी है। माना जा रहा है कि कनाडा के नए प्रधानमंत्री उस समर्थन का लाभ उठाना चाह रहे हैं, जिसके कारण उनको लिबरल पार्टी का नेता चुना जा सके। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के एलान के बाद देश में मध्यावधि चुनावों को लेकर जारी अटकलों के दौर की समाप्ति हो गई है। अनुमान है कि कनाडा में आने वाली नई सरकार अमेरिका द्वारा टैरिफ की धमकी का मुहतोड़ जवाब देगी और इसके साथ ही अन्य देशों के साथ अपने रिश्तों की समीक्षा भी करेगी। Canada Election News


Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading