Awaz E Bharat

24/7 News ! Himachal & National

हिमाचल के चंबा में कलियुगी पत्नी ने डंडे से वार करके कर दी पति की हत्या, रात को हुआ था झगड़ा

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक कलियुगी पत्नी ने अपने पति की डंडे से वार करके हत्या कर दी। पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के साथ लगते मुगला मोहल्ला में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी है कि पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। मौत वीरवार सुबह हुई। पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में यह पाया गया है कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। बुधवार की रात को भी झगड़ा हुआ। वीरवार सुबह पत्नी और बेटा अपने काम पर चला गया। केवल (48) पुत्र अमर लाल ने इस दौरान पड़ोसियों से पानी मांगा। दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली कि मुगल मोहल्ला में केवल अपने कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसके शरीर के कई भागों पर चोट के निशान दिख रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पड़ोसियों से पूछताछ की तो यह पता चला कि बुधवार रात को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर खूब झगड़ा हुआ था। पुलिस ने पड़ोसियों के बयान के आधार पर पत्नी गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। एसपी चंबा का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है।


Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading