Awaz E Bharat

24/7 News ! Himachal & National

किन्नौर में बारिश का कहर: NH-5 मलबे से बंद, मलबे में दबीं स्कॉर्पियो और पिकअप

किन्नौर: किन्नौर जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण हिंदुस्तान-तिब्बत राष्ट्रीय राजमार्ग NH-5 कई जगहों पर बंद हो गया है। जगह-जगह लैंडस्लाइड और मलबा गिरने से यातायात पूरी तरह ठप है।
सबसे गंभीर हादसा एक जगह हुआ जहां पहाड़ से गिरा मलबा सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों के ऊपर आ गिरा। मलबे के नीचे एक स्कॉर्पियो और एक पिकअप दब गई हैं।
पुलिस और NHAI की टीम मौके पर पहुंच गई है। JCB मशीनों से मलबा हटाने का काम शुरू है। प्रशासन ने NH-5 पर आवाजाही बंद कर दी है और लोगों से गैरजरूरी सफर ना करने की अपील की है।
गाड़ियों में सवार लोगों के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading