Awaz E Bharat

24/7 News ! Himachal & National

सुंदरनगर में युवक-युवती सार्वजनिक स्थल पर आपत्तिजनक व्यवहार, DSP ने बिना पुष्टि शेयर ना करने की अपील की

मंडी-सुंदरनगर: हिमाचल के मंडी जिला में सुंदरनगर जलाशय का करीब 48 सेकंड का एक वीडियो पिछले 2 दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सार्वजनिक स्थल पर आपत्तिजनक व्यवहार दिख रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है। मामले की गंभीरता देखते हुए सुंदरनगर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई है। DSP सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कर रही है। वीडियो में दिख रहे युवक-युवती की अभी आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है। यदि वीडियो सही पाया जाता है तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
DSP ने आम जनता से अपील की है कि बिना पूरी पुष्टि के वीडियो को आगे शेयर न करें। इससे किसी की निजता प्रभावित हो सकती है और समाज में गलत सूचनाएं फैल सकती हैं। जिस जलाशय क्षेत्र का वीडियो बताया जा रहा है वहां CISF की नियमित गश्त रहती है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई है।

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading