डोडा/थरी। मानसून आते ही पहाड़ों पर बर्बादी का दौर शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थथरी क्षेत्र में भारी बारिश से अचानक बाढ़ आ गई, जिससे भारी तबाही मच गई।
48 घंटे के अंदर ये तीसरी बार है जब डोडा में बाढ़ आई है। तेज बहाव में कई घर, दुकानें और गाड़ियां बह गईं। डोडा-किश्तवाड़ नेशनल हाईवे भी बंद हो गया है, जिससे आवाजाही ठप है। नीचे दिखाई गई तस्वीरों में लैंडस्लाइड से हुए नुकसान का मंजर साफ देखा जा सकता है। पहाड़ दरक कर सड़कों पर आ गिरे हैं और मकान मलबे में दब गए हैं।
हिमाचल के लिए अलर्ट: गौर करने वाली बात ये है कि डोडा की भौगोलिक स्थिति हिमाचल से काफी मिलती-जुलती है। मौसम विभाग ने भी हिमाचल में अगले 72 घंटे भारी बारिश की चेतावनी दी है। ऐसे में डोडा की ये तस्वीरें हिमाचल वासियों के लिए बड़ा अलर्ट हैं। प्रशासन ने नदी-नालों के पास न जाने और लैंडस्लाइड वाले इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी है।
Discover more from Awaz E Bharat
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


Leave a Reply