लदोह पंचायत में ग्राम सभा में टीबी मुक्त अभियान के तहत 104 लोगों के हुए निःशुल्क एक्स-रे, डा. वरुण सूद ने किया लोगों को जागरूक

ग्राम पंचायत लदोह में शुक्रवार को आयोजित ग्राम सभा के दौरान टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत 104 लोगों के निःशुल्क डिजिटल एक्स-रे किए गए। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में टीबी की समय रहते पहचान कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर बीएमओ जयसिंहपुर डॉ. वरुण सूद ने लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि क्षेत्र में ऐसा कोई भी परिवार नहीं रहना चाहिए जो टीबी जैसी बीमारी से प्रभावित हो। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन का लक्ष्य प्रत्येक पंचायत को टीबी मुक्त बनाना है और जो पंचायत सबसे पहले अपने क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने में सफल होगी, उसे उपायुक्त द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा।

ग्राम पंचायत प्रधान रेनू राणा ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं आयुष मंत्री यादविंदर गोमा की यह अत्यंत सराहनीय पहल है। इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में लोगों के निःशुल्क एक्स-रे किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को घर-द्वार स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने इसके लिए मंत्री यादविंदर गोमा का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान उपप्रधान अमन राणा, ब्लॉक समिति सदस्य विजय राणा, पंचायत के वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत लदोह में आयोजित ग्राम सभा के दौरान टीबी मुक्त अभियान के तहत ग्रामीणों के निःशुल्क एक्स-रे किए गए।

इस अवसर पर बीएमओ डॉ. वरुण सूद लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करते हुए।


Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading