मझेड़ा पंचायत सख्त, प्रवासी-किरायेदारों का पंजीकरण जरूरी, नशा तस्करों पर होगी कार्रवाई

पहली ही ग्राम सभा में सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित: फेरी वालों और किरायेदारों का पंजीकरण अनिवार्य, नशे के खिलाफ चलेगा अभियान

तिनबड़ (रविन्द्र कोली): विकास खंड लंबागांव, तहसील जयसिंहपुर की ग्राम पंचायत मझेड़ा में शुक्रवार को प्रथम ग्राम सभा का आयोजन प्रधान सुमन कुमारी की अध्यक्षता में किया गया।

सभा में पंचायत के विकास और सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से 4 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

पारित प्रस्ताव इस प्रकार हैं:
1. किन्नर समुदाय को सम्मान: पंचायत क्षेत्र में किसी के घर पर विवाह समारोह होने पर ₹2100 और पुत्र रत्न होने पर ₹3100 की बधाई राशि तय की गई है।
2. पंजीकरण अनिवार्य: पंचायत क्षेत्र में फेरी लगाकर सामान बेचने वाले सभी लोगों के लिए पंचायत में पंजीकरण करवाना अनिवार्य किया गया। इसी तरह सुरक्षा के दृष्टिगत पंचायत क्षेत्र में रहने वाले सभी प्रवासी और किरायेदारों के लिए भी पंचायत में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
3. नशे के खिलाफ मुहिम: नशा करने और नशा करके हुड़दंग मचाने वालों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने तथा नशे का सामान बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस के साथ मिलकर काम करने पर सहमति बनी।
4. आपदा कमेटी गठित: पंचायत के कच्छेड़ा वार्ड में आपदा के समय राहत और सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया।

बैठक में पंचायत में चल रहे और आगामी विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रधान सुमन कुमारी ने कहा कि पारित प्रस्तावों को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाएगा ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके।

इस दौरान सभा में उप प्रधान ध्रुव देव, सभी वार्ड सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्या रूमा देवी, सचिव सुमन कुमार, सह सचिव एवं सिलाई अध्यापिका नीलम कुमारी, पुलिस चौकी प्रभारी जय सिंह व हेड कांस्टेबल मनोज कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।


Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Awaz E Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading