कांगड़ा/ज्वाली: हिमाचल प्रदेश के ज्वाली क्षेत्र में एक बार फिर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत से सनसनी फैल गई है। जंगल में बेसुध अवस्था में मिले सुनील नामक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील को क्षेत्र के जंगल में बेसुध अवस्था में पाया गया था। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। यह कुछ ही दिनों में ज्वाली क्षेत्र में हुई दूसरी संदिग्ध मौत बताई जा रही है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
Discover more from Awaz E Bharat
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







Leave a Reply